करोड़पति भिखारी जो कार चलाने के लिए रखता है ड्राइवर
मकान और गाड़ियों के अलावा ब्याज पर पैसा भी चलाता था मांगीलाल
भिखारी-मुक्त इंदौर के दौरान मांगीलाल नाम का एक ऐसा भिखारी भी मिला है जो कई घरों का मालिक है और करोड़पति भी है। लोहे की गाड़ी पर बैठकर भीख मांगने वाले मांगीलाल की कहानी में एक पेंच यह जरुर है कि वह अब कुष्ठ रोग से पीड़ित है लेकिन उसकी संपत्ति में कई वाहन, घर तो शामिल हैं ही साथ ही यह भी पता चला है कि वह लोगों को ब्याज पर कर्ज भी देता था। भीख से करोड़ों रुपये कमा रहा मांगीलाल इंदौर के मशहूर सराफा बाजार इलाके में वर्षों से पैसे मांगते देखा जाता था। इंदौर में कई संपत्तियां होने के बाद भी उसने राज्य सरकार और रेड क्रॉस की संयुक्त पहल के तहत एक मकान भी ले लिया था। उसके पास तीन ऑटो-रिक्शा भी हैं, जो किराए पर चलते हैं, और उसकी कार चलाने के लिए एक ड्राइवर भी है। वह अपनी कमाई को सराफा बाजार में छोटे आभूषण व्यवसायों को उच्च ब्याज पर ऋण देने के धंधे में लगाता है, जिससे वह उधार लेने वालों से दैनिक या साप्ताहिक ब्याज वसूलता है। अब सरकार न सिर्फ उसकी संपत्तियों की जांच करा रही है बल्कि यह भी देख रही है कि उसे मकान कैसे दे दिया गयाऔर स पर सूदखोरी का इल्जाम भी है जो एक अपराध है।
