March 29, 2026
देश दुनिया

Brazil की लड़की ने कहा राहुल गांधी ने मेरा करियर बर्बाद किया

जिसे ब्राजीली मॉडल बताया था राहुल ने उस लारिसा ने कहा मैं तो हेयर ड्रेसर हूं

राहुल गांधी ने पिछले दिनों प्रेस कांफ्रेंस कर वोट चोरी का मु्ददा उठाते हुए एक ब्राजीली लड़की का फोटो दिखाया था. अब उस लड़की ने कहा है कि न तो राुहल ने जो बताया उसमें कुछ दम है और न उनकी कोई बात सच है बल्कि हकीकत यह है कि मैं मॉडल हूं ही नहीं मैं तो एक हेयर ड्रेसर हूं. लारिसा नाम की इस लड़की ने कहा है कि राहुल गांधी ने जिस तरह मेरे नाम का इस्तेमाल किया वह गलत है और इसके चलते मेरा करियर तबाह हो गया है. लारिसा नेरी नाम की इस लड़की ने कहा है कि मेरा करियर बर्बाद हो सकता है, मैंने अब इस मामले में अपने वकीलों से राय ली है. लारिसा ने बताया कि जो फोटो राहुल ने अपने प्रेजेंटेशन में इस्तेमाल की वह 8 साल पहले की है, यानी जब मैं 20 साल की थी और अब मैं 28 साल की हूं. लारिसा सालों हेयर ड्रेसर का काम कर रही है और उसने कभी मॉडलिंग नहीं की, हालांकि उसकी फोटो जरुर ऑनलाइन उपलब्ध हैं. लारिसा ने कहा कि वह कभी भारत नहीं आई. और न भारतीय राजनीति से उसका कोई लेनादेना है.