February 11, 2026
देश दुनिया

Boeing के बैंगलुरु-लंदन प्लेन में मिली फ्यूल स्विच की खराबी

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में भी फ्यूल स्विच ही बना था विलेन

एअर इंडिया के बैंगलुरू से लंदन फ्लाइट वाले बोइंग 787 ड्रीमलाइनर में फ्यूल कंट्रोल स्विच में खराबी की सूचना पर उड़ान को रोकना पड़ा है। पिछले साल जून में अहमदाबाद में हुई बोइंग 787 ड्रीमलाइनर की दुर्घटना की जांच को लेकर बार बार यही बात सामने आ रही है कि बोइंग के इन विमानों में फ्यूल स्विच गड़बड़ है। ऐसे में उड़ान से पहले ही फ्यूल स्विच के ‘रन’ से बार बार ‘कटऑफ’की ओर जाने की शिकायत पायलट द्वारा किए जाने ने यह तो साफ कर दिया है कि बोइंग विमानों के फ्यूल स्विच को लेकर गड़बड़ है जबकि बोइंग बार बार अहमदाबाद प्लेन क्रैश को पायलट की गलती की तरह पेश करने की हरसंभव कोशिश कर रही है। अब एयर इंडिया ने पूरे बोइंग 787 ड्रीमलाइनर बेड़े में फ्यूल कंट्रोल स्विच की जांच शुरू कर दी है। लंदन से उड़ान भरने वाली एआई-132 को जब बैंगलुरु में उतारा गया था तब विमान में 200 लोग सवार थे। बताया गया है कि ईंधन नियंत्रण स्विच रन स्थिति से कट ऑफ की ओर जा रहा था। एयर इंडिया के पास 33 बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान हैं। अब एयर इंडिया ने क्रू से किसी भी खराबी की तुरंत रिपोर्ट करने की चेतावनी क्रू मेंबर्स को दी है। अहमदाबाद से लंदन जाने वाले विमान की पिछले साल हुई दुर्घटना में भी यह तथ्य सामने आया कि फ्यूल स्विच को लेकर कुछ दिक्कतें थीं और पालट्स के बीच इसी फ्यूल स्विच को लेकर ही अंतिम बात भी सामने आई थीं।