Ahemdabad Plane Crash में सभरवाल पर डाली जा रही जिम्मेदारी- इटैलियन अखबार का दावा
पायलेट्स के बीच आखिरी दो वाक्यों में से अंतिम वाक्य पर ध्यान देने की जरुरत नहीं समझी जा रही
अहमदाबाद में पिछले साल हुए एयर इंडिया विमान के हादसे की जांच उसी दिशा में जाती हुई बताई जा रही है जिसकी आशंका पहले वाली रिपोर्ट में भी नजर आई थी। अभी तक इस पर रिपोर्ट तो दाखिल नहीं की गई है लेकिन इटली के एक अखबार ने इस मामले में एक बड़ी खबर देते हुए लिखा है कि विमान के पायलट सुमित सभरवाल पर ही फ्यूल स्विच बंद कर देने की जिम्मेदारी डाली गई है। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि जांचकर्ता जो अंतिम रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं, उसमें विमान हादसे की वजह पायलट द्वारा फ्यूल स्विच बंद करने को ही दुर्घटना की वजह बताया गया है। कोरिएरे डेला सेरा नाम के अखबार ने रिपोर्ट में बताया है कि विमान में तकनीकी खामी नहीं मिली जबकि विमान के दोनों पायलट्स के बीच हुई अंतिम बातीचीत के आधार पर माना गया है कि सभरवाल ने जानबूझकर फ्यूल स्विच बंद कर दिया था जिसे देखकर मेन पायलट कैप्टन क्लाइव कुंदर ने पूछा कि तुमने स्विच क्यों बंद किया और सभरवाल ने कहा कि मैंने ऐसा नहीं किया। बोइंग लंबे समय से यही कोशिश कर रहा है कि जैसे भी हो बात पायलट की गलती पर ही डाल दी जाए ताकि उसकी साख और करोड़ों के ऑर्डर्स पर असर न पड़े। यही वजह है कि दुर्घटना के बाद से ही बार बार पालट्स को लेकर अलग अलग तरह से वाल उठाए गए। कभी कहा गया कि सभरवाल डिप्रेशन का शिकार थे तो कभी बताया गया कि उनका तलाक होने जा रहा था इसलिए वे तनाव में रहते थे। इन्हीं बातों को आधार बनाकर जांच में यह कोण शामिल किया गया कि कहीं पायलट ने ही तो फ्यूल स्विच कटऑफ नहीं कर दिया था जबकि हकीकत यह रही है कि बोइंग के कई विमानों में इस स्विच को लेकर खराबी मिलती रही हैं और यह भी हुआ है कि यह स्विच अपने आप कटऑफ हुआ हो। ऐसे में दोनों पायलट के बीच हुई बात के अंतिम दो वाक्यों में से एक पर तो पूरा ध्यान लगा दिया गया कि क्लाइव ने पूछा तुमने स्विच क्यों बंद किया लेकिन दूसरे वाक्य पर ध्यान देने की जरुरत ही नहीं समझी गई जिसमें सभरवाल जवाब दे रहे हैं कि मैंने ऐसा नहीं किया। भारतीय पायलट एसोसिएशन और सभरवाल का परिवार इन बातों को नकार चुका है और इसे जिम्मेदारी पायलट पर डालने की सोची समझी साजिश बता चुका है। अमेरिकी जांचकर्ताओं ने यह भी कहा है कि बोइंग 787 में दोनों इंजन होने जैसा मामला पहले कभी नहीं हुआ और ऐसा जानबूझकर या एक्सीडेंट की हालत में ही हो सकता है।
