February 11, 2026
Music

Dalai Lama के म्यूजिक एल्बम को मिला ग्रैमी अवॉर्ड

उस्ताद अमजद अली खान के बेटों के साथ मिलकर बनाया संगीत एल्बम

दलाई लामा को पहली बार ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उनका एल्बम “Meditations: The Reflections of His Holiness the Dalai Lama” को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया है। यह एल्बम भारतीय शास्त्रीय संगीत के महान सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान और बेटों अमान और अयान के सहयोग से बनाया गया है। इस उपलब्धि पर उस्ताद अमजद अली खान ने खुशी जताते हुए कहा है कि यह सम्मान दलाई लामा की आध्यात्मिक दृष्टि और शांति के संदेश को वैश्विक स्तर पर मान्यता देता है साथ ही भारतीय शास्त्रीय संगीत की परंपरा की महत्ता भी दर्शाता है। उन्होंने इसे संगीत और अध्यात्म का अद्भुत संगम बताया। एल्बम में दलाई लामा की आवाज और उनके विचारों को संगीत से जोड़ा गया है। इसमें ध्यान, करुणा और शांति जैसे विषयों पर उनकी शिक्षाओं को पेश किया गया है। ग्रैमी से इस एल्बम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संगीतकारों की प्रतिष्ठा को बढ़ाया है। संगीत प्रेमियों का कहना है कि यह एल्बम सिर्फ़ सुनने का अनुभव नहीं, बल्कि आत्मिक और आध्यात्मिक यात्रा है जो शांति और आत्मचिंतन की ओर ले जाता है।