February 11, 2026
Film

Vasu Bhagnani की कंपनी से पैसा मांग रहे निर्देशक अली

अली अब्बास जफर ने लगाया पैसा न देने का आरोप

बॉलीवुड के प्रोड्यूसर नंबर वन कहे जाने वाले वासु भगनानी अपनी पिछली फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां 2’ के बाद से उलझ गए हैं और उनसे पैसा मांगने वालों की कतार लग रही है और वो भी इन मांगों का जवाब अपने ही लहजे में दे रहे हैं.

जो लोग पैसा मांग रहे हैं उनमें उनकी फिल्म निर्माण कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट के कर्मचारी भी शामिल हैं. वासु के साथ उनकी पिछली फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां 2’ के निर्देशक अली अब्बास जफर और अन्य क्रू को भी पैसा न देने की बात सामने आई थी. अली अब्बास जफर का है जिन्होंने इंडियन फिल्म एंड टीवी डायरेक्टर्स एसोसिएशन से अपना मेहनताना दिलाए जाने की अपील की है. अब वासु भगनानी ने उलटे अली पर शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने जॉर्डन में हुई शूटिंग के दौरान आर्थिक गड़बड़ी की. फिल्म की जॉर्डन में शूटिंग का जिम्मा भी अली की कंपनी ने संभाला था. इस बीच वासु की फिल्मों के राइट्स को लेकर भी मामला उछल गया है. वासु ने अपनी तीन फिल्मों ‘हीरो नंबर वन’, ‘मिशन रानीगंज’ और ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के ओटीटी राइट्स के करीब 45 करोड़ से ज्यादा नेटफ्लिक्स पर बकाया होने की बात कही है, जबकि कंपनी का कहना है कि मामला अदालत में हैं.