February 17, 2026
Film

Variety ने दिखाया भारत का गलत नक्शा, गुस्सा प्रियंका पर

प्रियंका चोपड़ा के इंटरव्यू में गलत नक्शा दिखाया गया
अंतरराष्ट्रीय मैगजीन वैरायटी ने प्रियंका चोपड़ा के साथ किए गए इंटरव्यू को दिखाने के साथ ही उसमें गलत नक्शा लगा दिया। अब भारतीय दर्शक सवाल प्रियंका से कर रहे हैं कि आखिर उन्होंने इस पर आपत्ति क्यों नहीं ली और इस मामले में वो चुप क्यों हैं। वीडियो की शुरुआत में ही भारत का गलत नक्शा दिखाया गया है और इसमें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को भारत में नहीं दिखाया गया। वीडियो अपलोड होते ही नेटिजन्स ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इंटरनेशनल मीडिया ऐसा कई बार जानबूझकर करता रहा है। कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि भारतीय होने के नाते प्रियंका चोपड़ा को इस पर तुरंत आपत्ति लेते हुए मैगजीन के सामने नाराजी जाहिर कर इसे हटवाना चाहिए था। वीडियो को रिलीज हुए पांच दिन हो चुके हैं लेकिन अब तक प्रियंका की टीम ने कोई बयान दिया है और न ही वैरायटी ने माफी मांगी है। अब वीडियो के इस हिस्से को हटाने की मांग की जा रही है और लोगों ने कहा है कि सही नक्शा दिखा सकते तो इस हिस्से को हटा ही दिया जाना चाहिए। यह पहली बार नहीं है जब किसी अंतरराष्ट्रीय मीडिया प्लेटफॉर्म ने भारत का गलत नक्शा दिखाया हो। अक्सर विदेशी प्रकाशन और चैनल गलती तकनीकी या जानकारी की कमी से नहीं बल्कि कई मामलों में जानबूझकर भी करते रहे हैं।