February 16, 2026
Film

Teesri Begum पर बोकाड़िया कोर्ट तक पहुंचे

बोकाड़िया को कहा जय श्रीराम हटाओ
पिछले चालीस सालों में साठ के करीब फिल्में बना चुके केसी बोकाड़िया को इन दिनों सीबीएफसी यानी सेंसर बोर्ड और बॉम्बे हाइकोर्ट के बीच चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ा, मामला यह है कि बोकाड़िया ने तीसरी बेगम नाम से एक फिल्म बनाने के बाद सेंसर बोर्ड तक पहुंचाई ताकि उसकी रिलीज तय हो सके.

बोर्ड ने फिल्म में जयश्रीराम कहे जाने पर आपत्ति लेते हुए कहा कि इसे हटा दीजिए, दूसरी आपत्ति तीन तलाक से जुड़े एक सीन पर थी. बोकाड़िया इस बात को लेकर बॉम्बे हाइकोर्ट पहुंचे और कहा कि राम हमारी आस्था के केंद्र हैं इसलिए ऐसा आदेश देना गलत है.हालांकि बाद में वे इस बात पर राजी हो गए कि जब मुस्लिम पति को उसकी हिंदू पत्नी पीटने का दृश्य है तो अभिनेता जयश्रीराम की जगह कहेगा ‘तुमको तुम्हारे भगवान की कसम’. अब जब सेंसर बोर्ड इस बात को देख चुका है कि उनके सुझाव के अनुसार फिल्म में फेरबदल कर दिया गया है तो वह फिल्म के सर्टिफिकेशन के लिए तैयार हो गया है और माना जा रहा है कि जल्द ही फिल्म फ्लोर पर होगी.