February 11, 2026
Film

Sitare Jameen Par के साथ आमिर के भी तारे आए नीचे

सितारे जमीन पर…को लेकर न दर्शकों में उत्साह न ओटीटी वालों को ही इस पर भरोसा
आमिर खान की फिल्म का नाम है ‘सितारे जमीन पर’ और इसके साथ ही उनके सितारे वाकई जमीन पर आते दिख रहे हैं. कहां तो आमिर उछल उछल कर दावा कर रहे थे कि यदि उनकी फिल्म भारतीय सेंसर बोर्ड ने बिना कट्स के पास नहीं की तो वो फिल्म देश में रिलीज ही नहीं करेंगे और कहा सेंसर ने जितने बताए उतने सारे कट उन्होंने सिर्फ इसलिए मान लि हैं क्योंकि भारत में रिलीज न हो तो इसे बनाने की लागत भी निकलना मुश्किल हो जाएगा.

सेंसर बोर्ड ने जो सर्टिफिकेट इसे दिया है उसके मुताबिक यह दो घंटे 38 मिनट की मूवी बची है, इसी से समझा जा सकता है कि फिल्म में किस कदर कट लगे हैं. इस फिल्म की एडवांस बुकिंग की भी हालत खराब ही है और इसे लेकर ओटीटी वगैरह ने भी इसलिए उत्साह नहीं दिखाया है कि जितनी कीमत आमिर चाहते हैं वो निकालना मुश्किल ही लग रहा है. कुल मिलाकर सितारे जमीन पर फिल्म के चलते आमिर के सितारे जमीन पर लग रहे हैं और वह भी तब जबकि उन्होंने इस फिल्म पर पूरी ताकत लगाते ही हुए इस बार जमकर इंटरव्यू और टीवी प्रेजेंस भी दी हैं लेकिन इस फिल्म को लेकर न तो थिएटर्स उत्साहित हैं और न ही इसे ओटीटी पर बेचने की कोशिश ही सफल हो पा रही हैं.