March 29, 2026
Film

Sanjay Dutt को वीजा नहीं मिला तो फिल्म भी हाथ से गई

संजय दत्त को 1993 की गिरफ्तारी की वजह से यूके नहीं देता वीजा
सन ऑफ सरदार फिल्म 2012 में आई थी और जब इसका दूसरा भाग बनाने की बात आई तो अजय देवगन के साथ संजय दत्त के नाम फाइनल कर दिए गए. इस फिल्म का कुछ हिस्सा ब्रिटेन और कुछ स्कॉटलैंड में शूट होना है लेकिन जब इसके लिए संजय दत्त ने यूके वीजा के लिए अप्लाई किया तो उनका वीजा आवेदन खारिज हो गया और वजह थी कि उन्हें 1993 में गंभीर धाराओं में भारतीय जेलों में बंद किया गया था.

संजय दत्त अमेरिका तो कई बार हो आए हैं लेकिन जब जब उन्होंने यूके वीजा के लिए आवेदन दिया तब तब उन्हें मुंह की खानी पड़ी है. इस बार तो उन्हें यह इसलिए भी भारी पड़ा क्योंकि उनके पास ज्यसादा काम नहीं है और ऐसे में सन ऑफ सरदार के दूसरे भाग में काम करने का जो मौका मिला था वह भी इस वजह से जाता रहा कि उन्हें वीजा ही नहीं मिला. अब उनकी जगह रवि किशन को ले लिया गया है.