February 11, 2026
Film

Salman को धमकी, रणवीर सिंह से भी मांगे पैसे

बिश्नोई की धमकियों ने हिला दिया बॉलीवुड को
बॉलीवुड के सितारों को इन दिनों जिस नाम से सबसे ज्यादा खौफ होता है वह नाम बन चुका है लॉरेंस बिश्नोई। पिछले दिनों रोहित शेट्‌टी के घर के बाहर गोलीबारी हुई थी उसमें भी इसी गुट को जिम्मेदार माना गाया था फिर रणबीर सिंह से पैसा मांगने में इस गुट का नाम आया और अब एक बार फिर सलमान खान के करीबी रिश्तेदार को ईमेल मिला है जिसमें सलमान को जान से मारने की धमकी दी गई है. जान बचाने के बदले में करोड़ों रुपये की मांग भी इस मेल में की गई है. सलमान खान के करीबी को मिले ईमेल में भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का बताया है. हालांकि अभी सलमान की ओर से आधिकारिक तौर पर पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है। पिछले हफ्ते रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग हुई थी. वहीं रणवीर सिंह को व्हाट्सएप पर फिरौती देने के लिए धमकी मिली थी. इससे पहले कनाडा में कपिल ार्मा के कैफे पर भी बार बार फारिंग की घटना में लॉरेंस गैंग का ही नाम सामने आया है। अभी सलमान को ‘वाय प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। मुंबई पुलिस धमकी वाले ईमेल की जांच कर रही है और डिजिटल फुटप्रिंट्स से धमकाने वाले की लोकेशन पता की जा रही है.