February 11, 2026
Film

Rupali Ganguli की सौतेली बेटी ने उन्हें क्रूर बताया

पति ने रुपाली के पक्ष में लिखी लंबी पोस्ट लेकिन बेटी आरोपों पर कायम

अभिनेत्री और भाजपा नेता बन चुकी रुपाली गांगुली की सौतेली बेटी इशा वर्मा ने उन पर जो चार साल पहले जो आरोप लगाए थे उन्हें लेकर एक बार फिर चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है.

सोशल मीडिया पर इशा ने यह बार बार कहा है कि रुपाली गांगुली न सिर्फ घर तोड़ने वाली हैं बल्कि यह भी आरोप लगाया कि वे अपने अब तक के किसी भी पति के प्रति प्यार या सम्मान नहीं रखती हैं. इशा का कहना है कि उनके पिता से शादी करने के लिए रुपाली ने हम दोनों बहनों को अलग करने की कोशिशें कीं और हम पर ज्यादती कीं. इस पोस्ट के सोशल मीडिया पर वायरल होने पर रुपाली के पति और इशा के पिता ने रुपाली के पक्ष में लंबी पोस्ट लिखकर बताया कि उनकी पहली पत्नी से हुई बेटी इशा जो कह रही हैं वो झूठ है लेकिन इसके बाद इशा सोशल मीडिया पर और सक्रिय हो गईं और उन्होंने रुपाली गांगुली पर अपनी मां के जेवर चुराने तक के आरोप लगाते हुए रुपाली की मानसिक स्थिति पर भी सवाल उठा दिए हैं. रुपाली गांगुली कई टेलीविजन सीरियल्स वगैरह में काम कर चुकी हैं और उन्हें साराभाई वर्सेस साराभाई की अनुपमा के रुप में काफी पहचाना जाता है. रुपाली ने कुछ ही महीने पहले भाजपा ज्वाइन करते हुए अपनी राजनीतिक पारी भी शुरु की है लेकिन इस विवाद से उनके घर की कहानी खुलकर सामने आ रही है.