February 11, 2026
Film

Remo Dsouza पर धोखाधड़ी का मामला

ग्रुप को अपना बताकर ईनाम ले लिया था

कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा पर एक डांस ग्रुप ने लगभग बारह करोड़ उकी धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है. डिसूजा इस मामले में अकेले नहीं उलझे हैं बल्कि उनकी पत्नी और पांच अन्य पर भी मामला दर्ज हुआ है. ठाणे पुलिस के अनुसार 26 वर्षीय डांसर की शिकायत पर मीरा रोड पुलिस थाने में रेमो, उनकी पत्नी लिजेल और पांच अन्य के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी सहित अन्य कुछ धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

एफआईआर के अनुसार धोखाधड़ी 2018 से 2024 तक की गई. यह डांस ग्रुप टेलीविजन शो में विजेता रहा था. दरअसल रेमो ने इस ग्रुप को अपना बता दिया और ईनाम में मिली राशि हड़प ली प्रथम आने के नाते ईनाम राशि भी बड़ी यानी 11.96 करोड़ रुपये थी. अन्य आरोपियों में पांच अन्य भी शामिल हैं.