February 11, 2026
Film

Ram Gopal Verma फंसे कानूनी पेंच में

नायडू परिवार पर कमेंट के बाद मामला दर्ज
बड़बोले और कई फ्लॉप फिल्में दे चुके फिल्म निर्माता रामगोपाल वर्मा अब कानूनी दांवपेंच में फंस गए हैं. वर्मा पर आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, उनके बेटे नारा लोकेश और बहू ब्राह्मणी के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर डालने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. हालांकि पिछले पंद्रह साल से वर्मा लोगों पर अनर्गल टिप्पणी ही कर रहे हैं.

रामगोपाल वर्मा ने अपनी फिल्म ‘व्यूहम’ के प्रचार के लिए चंद्रबाबू और उनके पूरे परिवार के खिलाफ ओछी टिप्पणियां की थीं. रामगोपाल वर्मा इन दिनों अपने फिल्मी करियर के खत्म हो जाने के बाद भी सिर्फ बयानबाजी के दम पर ही चर्चा में बने रहना चाहते हैं यानी पंद्रह सालों में उनमें कोई बदलाव नहीं आया है इसलिए उनकी मुश्किलें भी ज्यादा होंगी क्योंकि अब नायडू आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री भी हैं और वर्मा के बड़बोलेपन के कई उदाहरण भी अब तक नायडू के वकीलों के पास जमा हो चुके हैं.