February 11, 2026
Film

Netflix ने कहा अब हम कंटेंट का ध्यान रखेंगे

अनुभव सिन्हा की वेब सीरिज पर सवाल

वेब सीरीज ‘IC814: द कंधार हाईजैक’ में आतंकियों के नाम को लेकर उठे बवाल के बाद नेटफ्लिक्स की केंटेंट हेड को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने तलब किया और आपत्तियों को लेकर उनको चेतावनी दी, इसके जवाब में नेटफ्लिक्स की ओर से कहा गया है कि वे अब कंटेंट को लेकर विशेष सावधानी बरतेंगे. इस वेब सीरिज में आतंकवादियों के असली नाम बदलकर उनके नाम भोला और शंकर रख दिए गए और तर्क यह दिया गया कि आतंकियों ने कोड नेम ऐसे ही रखे थे.

इस तरह की हरकतें लगातार करते रहने वाले अनुभव सिन्हा ने इस सीरिज को निर्देशित किया है और उनके अब तक के रिकॉर्ड को देखकर कहा जा सकता है कि यह काम जानबूझकर ही किया गया है. इस सीरिज में सिर्फ नाम बदलने का हीखेल नहीं है बल्कि आतंकियों के पक्दिक्ष में माहौल बनाने की भी भरपूर कोशिश की गई है और उनका महिमामंडन भी नजर आता है. नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट हेड मोनिका शेरगिल ने सरकार को आश्वासन देते हुए कहा है कि भविष्य में कंपनी कंटेंट को लेकर संवेदनशील रहेगी. अधिकारियों ने लगभग एक घंटे तक इस वेब सीरीज को लेकर उनसे सवाल जवाब किए, इस दौरान नेटफ्लिक्स की ओर से कहा गया कि आने वाली वेब सीरीज-फिल्मों में राष्ट्रीय भावनाओं पर ध्औयान दिया जाएगा और बच्चों के प्रति भी संवेदनशीलता रखने की कोशिश की जाएगी. सरकार ने उन्हें कहा है कि राष्ट्रीय संवेदनाओं के साथ खिलवाड़ की अनुमति नहीं दी जा सकती और भारत की संस्कृति को लेकर भी कंटेंट पर ध्यान देना ही होगा.