Monalisa की उम्र कम थी फरमा पर पॉक्सो में केस दर्ज
कुंभ में माला बेचते बेचते चर्चा में आई मोनालिसा अब एक्टिंग की दुनिया में भी रख चुकी है कदम
कुंभ में माला बेचते बेचते बॉलीवुड फिल्म की हीरोइन तक का सफर तय करने वाली मोनालिसा की शादी के मामले में यह खुलासा हुआ है कि वह तो आज भी नाबालिग है। इस तथ्य के सामने आने के बाद उससे शादी करने वाले फरमान खान पर पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज हो गया है। राष्ट्रीय जनजाति आयोग की जांच से पता चला कि शादी के समय मोनालिसा की उम्र 16 साल 2 महीने की ही थी। उससे संबंधित दस्तावेज और रिकॉर्ड की पड़ताल से मोनालिसा की उम्र का पता चलने के बाद महेश्वर में फरमान पर पॉक्सो एक्ट के साथ साथ एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत भी एफआईआर हुई है। आयोग ने केरल और मध्य प्रदेश पुलिस के डीजीपी से इस पर जवाब मांगा है। आयोग ने स्वतः संज्ञान लेकर मामले की जांच शुरू की थी। जांच में उम्र के रिकॉर्ड में लउ़की के नाबालिग होने की बात सामने आने पर मामला और गंभीर हो गया है। आरोपी फरमान यूपी के बागपत का रहने वाला है।
