Mohan Lal की आने वाली फिल्म दृश्यम 3 की रिलीज डेट बदली
दृश्यम 3 अप्रैल नहीं 21 मई को आएगी परदे पर
मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की आने वाली फिल्म ‘दृश्यम 3’ की रिलीज डेट पहले 2 अप्रैल रखी गई थी लेकिन अब खुद मोहनलाल ने फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए बताया है कि फिल्म अब 2 अप्रैल की जगह 21 मई को परदे पर आएगी। 21 मई का दिन चुनने के पीछे वजह उन्होंने यह बताई कि इस दिन मेरा जन्मदिन भी होता है इसलिए यह तय किया गया कि फिल्म को कुछ दिन और बाद लाया जाए, यूं भी इसके कुछ पोस्ट प्रोडक्शन चल रहे हैं। जारी किए गए पोस्टर में मोहनलाल ‘जॉर्जकुट्टी’ के किरदार में हैं। कुछ दिन पहले सूत्रों ने बताया था कि ईरान में युद्ध के कारण रिलीज में बदलाव किया जा सकता है। खाड़ी देशों में मलयालम सिनेमा का बड़ा बाजार है और यह भी एक बड़ा फैक्टर रिलीज डेट बदलने के पीछे है। इससे पहले अभिनता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ बदलकर जून टाल दी गई है।
