Miss India Earth रही सयाली, अतेजा से अब आद्या बनीं
आतिफ से निकाह करना मेरे जीवन की सबसे बड़ी भूल थी-सयाली
महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ की सयाली सुर्वे ने जब 2019 में ‘मिस इंडिया अर्थ’ का खिताब जीता था तो देश भर में उनका नाम चमक रहा था लेकिन फिर उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड रहे आतिफ से निकाह कर लिया। मुंबई के उद्योगपति आतिफ तासे से लव मैरिज तक तो सब ठीक था लेकिन निकाह के बाद से ही उन पर जबरन इस्लाम कबूलने का दबाव बनाया जाने लगा और आखिर एक दिन सयाली का नाम बदलकर ‘अतेजा तासे’ कर दिया गया और उन्हें इस्लाम कबूल करा दिया गया। इसके बाद से लगातार मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना का एक दौर ही शुरु हो गया। आखिर जब असहनीय हो गया तो अतेजा ने कुछ संगठनों से मदद मांगी और इस नर्क से निकालने की गुहार लगाई। आखिर सयाली का सफर अतेजा से होते हुए फिर आद्या बन जाने का रहा। हालांकि आद्या उर्फ अतेजा उर्फ सयाली के फिर से हिंदू बन जाने पर भी सब कुछ ठीक नहीं हुआ है क्योंकि उन्हें अपने चारों बच्चों की चिंता है। आद्या कहती हैं कि मैंने कई बार पुलिस से मदद मांगी लेकिन जब कुछ नहीं हुआ तो उन्होंने ऐसे संगठनों से संपर्क किया जो उनकी हिंदू धर्म में वापसी करा सकें।
