March 29, 2026
Film

MAA काजोल की फिल्म 27 जून को रिलीज होगी

अजय देवगन भी हैं इस फिल्म के प्रोड्यूसर

काजोल ने पिछले कुछ समय में अपनी फिल्मों को बहुत सीमित कर दिया है क्योंकि वो सिर्फ सिलेक्टेड फिल्में ही करना पसंद कर रही हैं ऐसे में उनकी माइथोलॉजिकल हॉरर फिल्म ‘मां’ 27 जून को आने वाली उनके फैंस के लिए बड़ी ट्रीट साबित हो सकती है. काजोल स्टारर फिल्म ‘मां’ जियो स्टूडियोज और देवगन फिल्म्स का शाहकार है. इस फिल्म में एक दमदार कहानी के साथ माइथेलॉजिकल कहानी साथ चलती है. फिल्म ‘मां’ अच्छाई और बुराई के बीच के युद्ध को सामने रखती है. विशाल फुरिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में काजोल दमदार लेकिन एक खतरनाक अवतार में नजर आने वाली हैं. फिल्म की कहानी सैयवन क्वाड्रस ने लिखी है. फिल्म में काजोल के अलावा रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता और खेरीन शर्मा भी हैं.
फिल्म को काजोल के पति अजय देवगन के साथ ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है और कुमार मंगत पाठक इसके को-प्रोड्यूसर हैं. 27 जून 2025 को फिल्म चार भाषाओं – हिंदी, तमिल, तेलुगु और बंगाली में रिलीज होना है. फिल्म का जो ऑफिशियल पोस्टर रिलीज सामने आया है उसमें काजोल लड़की को गोद में संभाले हुए हैं. माइथोलॉजी और हॉरर को मिलाकर बनाई गई यह फिल्म दर्शकों के लिए बेहतर सिनेमैटिक एक्सपीरियंस दे सकती है.