February 11, 2026
Film

Jigra में आग ही नहीं दिख रही दर्शकों को

आलिया के फैंस भी पसंद नहीं कर रहे फिल्म

आलिया भट्‌ट और वेदांग रैना के अभिनय से सजी फिल्म ‘जिगरा’ को दर्शकों ने लगभग नकार ही दिया है. इस फिल्म का निर्देशन वसन बाला ने किया है. अपनी ओपनिंग से लेकर पांचवे दिन तक में न आलिया भट्‌ट के नाम पर यह फिल्म कलेक्शन करती दिख रही है और न ही उनके एक्शन पर ही दर्शकों को कुछ खास मजा आ रहा है.

चूंकि यह फिल्म कम बजट वाली फिल्मों में से एक है इसलिए इसकी लागत निकलने में तो कोई समस्यया नहीं है लेकिन इससे आलियाभट्‌ट का नंबर वन पर पहुंचने और बने रहने का जो भरत है वह टूटता नजर आ रहा है. कई जगहों पर तो फिहल्म के शो ही रद्द करने पड़ गए क्योंकि दर्शक ही नहीं जुट पा रहे हैं. पहले हफ्ते में ही इस बुरे प्रदर्शन के बाद इसका अगला हफ्ते में जाना भी सवालों में है.