ISI Agent के साथ विशाल ददलानी की ये दोस्ती क्या कहती है
सफीना नाम की पत्रकार कई बार भारत और भारतीयों के प्रति अपनी नफरत दिखा चुकी हैं
बॉलीवुड में छोटे मोटे संगीत कार्यक्रम जज करने वाले विशाल ददलानी कभी आम आदमी पार्टी के सक्रिय नेता भी हुआ करते थे और तब भी उनका पाकिस्तान प्रेम इसी तरह था जैसा कि अब एक बार फिर नजर आया है। दरअसल पाकिस्तान की कथित पत्रकार सफीना खान साफ कहती हैं कि वो आईएसआई के लिए काम करती हैं और उन्होंने खालिस्तानियों के प्रदर्शन के दौरान भारतीय झंडे पर पैर भी रखा था.. विशाल लंदन में इन्हीं सफीना के साथ न सिर्फ पार्टियां कर रहे हैं बल्कि ऐसा दिखा रहे हैं जैसे उनका बहुत पुराना याराना है। सफीना खुले आम कहती है कि उसने आईएसआई के हितों के लिए काम किया है, इतना ही नहीं सफीना को भारतीयों के विदेशों में रहने और भारत के प्रति अपनी नफरत का भी कई बार सोशल मीडिया सहित कई जगह प्रदर्शन कर चुकी हैं। विशाल को भी भारतीय सरकार से चिढ़ है और वे हर बार भारत या राष्ट्रवाद की बात कहने वालों को नीचा दिखाने की कोशिश में ही रहते हैं। धुरंधर -2 की सफलता को भी उन्होंने हिकारत से ही देखा है लेकिन आईएसआई की टूल सफीना की हर बात उन्हें अच्छी लगती है।
