February 11, 2026
Film

Iros के कोर्ट वाले मामले में रुकी अखंड 2 की रिलीज

‘अखंड 2’ को अब नई तारीख पर किया जाएगा रिलीज

तेलुगु सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अखंड 2’ की रिलीज 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में पहुंचने वाली थी, लेकिन रिलीज से कुछ ही घंटे पहले निर्माताओं ने फिल्म रिलीज को टाल दिया है। 2021 में रिलीज हुई ‘अखंड’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी, जिसके बाद इसके सीक्वल को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता थी। फिल्म की टीम ने सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “भारी मन से आपको सूचित करते हुए खेद है कि अखंडा 2 अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण निर्धारित तारीख पर रिलीज नहीं हो रही है। इससे पहले फिल्म का प्रीमियर शो भी अचानक रद्द कर दिया गया था। बताा जा रहा है कि रिलीज मद्रास उच्च न्यायालय के आदेश पर टाली गई है। कोर्ट ने इरोस इंटरनेशन मीडिया लिमिटेड की ओर से दायर की गई अपील पर फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी। मामला दरअसल एक पुराने मध्यस्थता विवाद से जुड़ा है, जिसमें इरोस के पक्ष में फैसला आया था और कंपनी को लगभग 28 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाना था। बकाया राशि का निपटारा होने तक अदालत ने ‘अखंड 2’ की रिलीज रोकने का आदेश दिया है।