Govinda ने बताया कि उन पर बीस से ज्यादा लोग हमला करने आए थे
लाइसेंसी बंदूक के दम पर इन अंजान लोगों को रात के तीन बजे खदेड़ा गोविंदा ने
अभिनेता गोविंदा इस बात को लेकर तो सुर्खियों में हैं ही कि उनकी पत्नी सुनीता आए दिन उन पर कटाक्ष करती रहती हैं और कहती हैं कि वे बेटे को आगे बढ़ाने में कोई रुचि नहीं ले रहे लेकिन अब गोविंदा ने एक और खुलासा करते हुए कहा है कि पिछले दिनों उनके घर पर बीस से ज्यादा लोग घुस गए थे और रात तीन बजे जब उन्हें अपनी जान को खतरा लगा तो उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल व मोबाइल पर पुलिस अफसरों को लेकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित की। गोविंदा का कहना है कि जुहू स्थित उनके आवास पर कई अज्ञात लोग आ गए थे लेकिन उन्होंने घटना के दिन के बारे में नहीं बताया। गोविंदा का कहना है कि जब रात तीन बजे के आसपास उन्होंने देखा कि कुछ लोग उनके घर के पीछे की छत पर हैं तो मुंबई पुलिस को फोन किया लेकिन फोन न उठने पर उन्होंने कुछ अफसरों को लाइन पर लिया और अपनी लाइसेंसी पिस्तौल के दम पर इस अंजान भीड़ को भगाया. इस घटना की जानकारी देकर गोविंदा ने अपनी सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया और बताया कि उन्हें पिछले कुछ समय से धमकी भरे फोन आ रहे हैं. अक्टूबर 2024 में गोविंदा के पैर में उन्हीं की बंदूक से गोली लग गई थी और अब यह बताया गया कि उनकी जान को इस तरह खतरे हो रहे हैं. गोविंदा ने ताजा मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है और वीडियो फुटेज भी उपलब्ध कराया है. उनके मैनेजर ने बताया है कि उस रात गोविंदा के पास बंदूक और मोबाइल नहीं होते तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी. पुलिस अब यह जांच रही है कि आखिर वे लोग कौन थे.
