February 11, 2026
Film

Govinda पर उन्हीं की बंदूक से हुआ मिसफायर, घायल

समय पर अस्पताल पहुंचने के बाद अब हालत बेहतर
अभिनेता गोविंदा अपनी ही बंदूक की गोली से घायल हो गए लेकिन अब वे ठीक हैं क्योंकि गोली उनके पैर में लगी थी.
यूं तो मंगलवार सुबह जल्दी उठे थे कि उन्हें कोलकाता पहुंचना था लेकिन न जाने क्यों उन्हें लगा कि निकलने से पहले बंदूक को साफ कर दिया जाना चाहिए. उन्होंने बंदूक साफ कर अलमारी में रखना चाहा लेकिन न जाने कैसे बंदूक हाथ से छूटी, नीचे गिरते ही मिसफायर हुआ और गोली गोविंदा को पैर में लग गई. अभी तक तो गोविंदा को लगी चोट के मामले में पुलिस को यही सब पता चला है. हालांकि पूरा घटनाक्रम थोड़ा संदेहास्पद है.

गोविंदा की पत्नी उस समय घर पर नहीं थीं जब यह घटना हुई. जब तक अस्पताल ले जाया गया तब तक गोविंदा का खून काफी बह चुका था फिर भी समय पर अस्पताल पहुंच जाने के चलते अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. गोविंदा की बेटी उनकी देखभाल में लगी हुई है और उसी ने यह जानकारी दी कि सुबह 4.45 बजे हुए घटनाक्रम के बाद खून बहने से डॉक्टर चिंतित जरुर थे लेकिन अब वे बेहतर हैं हालांकि अभी गोविंदा आईसीयू में ही हैं.