February 11, 2026
Film

GOAT का कलेक्शन ठीकठाक ही रहा

स्त्री2 को टक्कर नहीं दे पा रही है गोट

फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ को शॉर्टकट अपनाते हुए ‘गोट’ कहा जा रहा है, गुरुवार को रिलीज इस फिल्म के साथ पहली दिक्कत तो यही थी कि तीन बड़े चेन थिएटर्स में यह नहीं आई इसके बावजूद इसका पहला दिन तो ठीकठाक रहा. अब वीक एंड कलेक्शन से ही पता चल सकेगा कि स्त्री2 को यह किस हद तक टक्कर दे पाती है और उसके कलेक्शन का कहां तक मुकबाला कर सकती है.

वेंकट प्रभु के निर्देशन में विजय के अभिनय वाली इस फिल्म में मीनाक्षी चौधरी, प्रशांत, प्रभुदेवा, अजमल अमीर, योगी बाबू, तृषा कृष्णन और शिवकार्तिकेयन भी शामिल हैं. विजय के डबल रोल वाली इस फिल्म को विजय के प्रशंसकों ने हाथोहाथ लिया और समीक्षकों की भी इस पर मिली जुली प्रतिक्रिया है लेकिन पहले दिन कलेक्शन के मामले में यह स्त्री के दूसरे भाग से पिछड़ती ही दिखी, इसका पहले दिन का कलेक्शन 43 करोड़ रहा है. स्त्री 2 ने अपनी लागत के 60 करोड़ पहले दिन ही निकाल लिए थे और अब तक यह 500 करोड़ कलेक्शन के बड़े मार्क को पार कर बढ़िया कर रही है.