February 11, 2026
Film

Dhurandhra – The Revenge का टीजर जारी, 19 मार्च को आएगी

एक बड़े प्रोजेक्ट के लिए जुड़ रहे आदित्य धर और अल्लू अर्जुन

आदित्य धर की सुपरहिट फिल्म धुरंधर के सीक्वल का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए बड़ी खबर है। मेकर्स ने धुरंधर: द रिवेंज का दमदार टीजर जारी कर दिया है। एक मिनट से ज्यादा के इस टीजर की शुरुआत रणवीर सिंह के इंटेंस अपीयरेंस से होती है। टीजर में कहानी का ज्यादा खुलासा नहीं है बस प्रभावशाली दृश्यों को जोड़कर रहस्य और रोमांच का माहौल नजर आता है। फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन भी हैं। धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे पैन इंडिया हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में भी लाया जाएगा। इस बीच आदित्य धर लंबे समय से पेंडिंग अपने एक प्रोजेक्ट के लिए अल्लू अर्जुन से हाथ मिला रहे हैं। आदित्य ने काफी पहले अल्लू अर्जुन को कहानी सुनाई थी और अब फिर इस पर चर्चा तेज है। यह फिल्म पौराणिक कथाओं से प्रेरित एक भव्य कहानी पर आधारित मानी जा रही है। धुरंधर: द रिवेंज की रिलीज के बाद धर इस प्रोजेक्ट का ऐलान कर सकते हैं।