April 10, 2026
Film

Dhurandhar 2 में संगीत पर त्रिदेव फिल्म्स को आपत्ति

त्रिदेव फिल्म्स ने त्रिदेव फिल्म के गाने के इस्तेामल को लेकर कॉपीराइट उल्लंघन का मामला लगाया

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने इतनी कमाई कर ली है कि अब सभी को लग रहा है कैसे इसमें से अपना हिस्सा निकाला जाए। इस फिल्म को लेकर कोई यह दावा कर रहा है कि उसकी स्क्रिप्ट उड़ा दी गई तो किसी को इसी प्रोपोगेंडा फिल्म बोलकर ही संतुष्टि मिल रही है। ऐसे में फिल्म पर एक और कॉपीराइट विवाद भी आ गया है। त्रिमूर्ति फिल्म्स ने ‘तिरछी टोपीवाले’ गाने के इस फिल्म में इस्तेमाल को लेकर आदित्य धर के पर केस किया है। कोर्ट ने दोनों पक्षों से कहा है कि वे पहले आपस में बात सुलझाने की कोशिश करें। दरअसल त्रिमूर्ति फिल्म्स ने आरोप लगाया गया था कि ‘धुरंधर 2’ में सनी देओल की फिल्म ‘त्रिदेव(1989)’ के गाने ‘तिरछी टोपीवाले’ का म्यूजिक इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं ली है। त्रिमूर्ति फिल्म्स और बी62 स्टूडियो के कॉपीराइट विवाद पर दिल्ली कोर्ट ने कहा दोनों पक्ष मध्यस्थता से रॉयल्टी या मुआवजे जैसे मुद्दे निपटा सकते हैं। त्रिमूर्ति फिल्म्स ने केस में कहा था कि यह कॉपीराइट उल्लंघन है।