Dharmendra बात भी समझ रहे, ठीक भी हो रहे
हेमामालिनी ने धर्मेंन्द्र को श्रद्धाजंलि देने वालों पर जताई नाराज़ी, ऐसा करने वाले माफी के लायक नहीं
हेमा मालिनी ने हाल ही में अपने पति और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की सेहत को लेकर सोशल मीडिया और कुछ मीडिया संस्थानों और सोशल मीडिया में चलरही झूठी खबरों को लेकर कहा कि धर्मेंद्र बातचीत कर रहे हैं, और दवाएं उन पर असर कर रही हैं. ऐसे में उनकी मृत्यु की अफवाहें फैलाना गलत है. धर्मेंद्र ब्रीच कैंडी अस्पताल में हैं. परिवार ने बताया है कि यह सिर्फ रूटीन चेकअप था जिसमें डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें अस्पताल में रखा गया.
हेमा मालिनी ने एक वीडियो संदेश में मीडिया को जिम्मेदारी से काम लेने की समझाइश दी और बिना पुष्टि के ऐसी खबरें चलाने पर लताड़ लगाई. हेमामालिनी ने बताया कि भगवान की कृपा से वह ठीक हैं और जल्द ही घर लौटेंगे. उन्होंने सभी शुभचिंतकों का आभार जताया और कहा कि “आपकी दुआएं हमारे लिए सबसे बड़ी ताकत हैं।”
