February 11, 2026
Film

Dharmendra की तबियत नाजुक, वेंटिलेटर पर

अभिनेता धर्मेंद्र अगले महीने 90 के होने जा रहे हैं लेकिप पिछले कुछ समय से उनका स्वास्थ्य लगातार बुरे दौर में

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे प्रशंसकों में चिंता की लहर दौड़ गई है। 89 वर्षीय अभिनेता धर्मेंद्र को पिछले सप्ताह सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआत में उनकी हालत स्थिर बताई गई थी, लेकिन 10 नवंबर 2025 को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। धर्मेंद्र के बेटे और अभिनेता सनी देओल ने मीडिया को बताया कि डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने प्रशंसकों से प्रार्थना करने की अपील की है। इस साल अप्रैल में धर्मेंद्र की आंख का ग्राफ्ट ऑपरेशन भी हुआ था। उम्र के इस पड़ाव पर उनकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। 8 दिसंबर 2025 को वे 90 वर्ष के हो जाएंगे।