March 29, 2026
Film

Akshay Kumar अब सिद्धार्थ के प्रोजेक्ट पर करने वाले हैं काम

हॉरर से लेकर इमोशनल तक की रेंज लेकर आ रहे हैं सिद्धार्थ

अक्षय कुमार अब फिल्ममेकर सिद्धार्थ आनंद के साथ नई हॉरर फिल्म पर काम करने जा रहे हैं. माइथोलॉजी से प्रेरित इस प्रोजेक्ट में इमोशनल तड़का भी शामिल होगा है. फिल्म में बाप बेटी के बीच की भावनाओं को सेंट्रल थीम रखा गया है, इस प्रोजेक्ट के बारे में अभी इतना ही खुलासा हुआ है कि यह एक मेगा प्रोजेक्ट होगा. वीएफएक्स सहित सारी आधुनिकतम तकनीक के साथ बनने वाली इस फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं है. फ्रेश और यूनीक ट्रीटमेंट के लिए यह भी संभव है कि डायरेक्टर बतौर भी किसी नए व्यक्ति को मौका दिया जाए. सिद्धार्थ आनंद अपने प्रोडक्शन हाउस मारफ्लिक्स से इस फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले हैं. ‘वॉर’ और ‘पठान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्ममें बनाने वाले सिद्धार्थ अब हॉरर जॉनर पर ध्यान दे रहे हैं.

,अक्षय कुमार भी इस फिल्म को लेकर खासे उत्साहित हें क्योंकि उनके हिस्से इमोशनल और माइथोलॉजी वाली फिल्में एक्शन के मुकाबले कम ही आई हैं.