February 11, 2026
Film

100 करोड़ कमाकर भी फ्लॉप है प्रभास की राजा साहब

प्रभास की ‘द राजा साब’ 100 करोड़ क्लब में

प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ बॉक्स ऑफिस पर तीन दिन में सौ करोड़ के क्लब में शामिल हो गई। पहले दिन ही इसे जबरदस्त ओपनिंग मिलीऔर अब फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। ‘द राजा साब’ ने रिलीज के तीसरे दिन 19 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 108 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। हालांकि पहले दिन वाले 53 करोड़ के कलेक्शन के सामने तीसरे दिन की कमाई में भारी गिरावट है। यदि कलेक्शन इसी तरह गिरता रहा तो फिल्म अपना बजट भी नीं निकाल पाएगी क्योंकि इस फिल्म पर खर्च 400 करोड़ रुपये का था यानी इस कलेक्शन के मुताबिक फिल्म सौ रोड़ क्ब में होकर भी फ्लॉप की श्रेणी में जा रही है। वहीं रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज के एक महीने बाद भी फिल्म का जादू दर्शकों पर कायम है और यह अब भी बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है।