February 12, 2026
EntertainmentLatest Newsट्रेंडिंग

ED ने बुलाया प्रकाशराज को

अपने बेहूदा और ऊटपटांग बयानों के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता प्रकाश राज को पोंजी स्कीम घोटाले में ED ने पेश होने के लिए कहा है. त्रिची के एक ज्वेलर के खिलाफ मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का भी मामला सामने आया और इसमें प्रकाश राज तक भी तार पहुंचे तो अब उन्हें अगले सप्ताह चेन्नई के ED दफ्तर में पेश होने के निर्देश दिए गए हैं. त्रिची (तमिलनाडु) के प्रणव ज्वेलर्स पर 20 नवंबर 2023 को छापा पड़ा था इसका विज्ञापन प्रकाश राज करते हैं. छापे में कई संदिग्ध लेनदेन मिलने के बाद संस्थान पर तो मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया ही गया है साथ ही जिन तक इसके तार पहुंच रहे हैं उनसे भी पूछताछ की जा रही है क्योंकि इसमें एक पोंजी स्कीम भी चलाए जाने का खुलासा हुआ है जिसके तहत निवेश कराए गए लेकिन रातोरात शोरूम बंद कर दिए गए और लोगों का पैसा अटका दिया गया. इस गड़बड़ में लोगों के लगभग 100 करोड़ रुपए अटक गए. इन पैसों को दूसरी शेल कंपनी में लगा दिए गए. इन्हीं घपलों की जांच के लिए प्रकाशराज को बुलाया गया है.