February 11, 2026
Entertainment

The Shameless के साथ कान फिल्म फेस्टिवल में छा गईं अनुसुइया

77वें कान फिल्म फेस्टिवल में अभिनेत्री अनुसुइया सेनगुप्ता ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड हासिल किया है.’अनसर्टेन रिगार्ड’ सेगमेंट में उन्हें यह अवॉर्ड फिल्म ‘द शेमलेस’ में
के लिए मिला है. कान में यह अवॉर्ड पाने वाली वे पहली भारतीय एक्ट्रेस हैं, अनसुइया ने अपना यह अवॉर्ड LGBT जैसे समुदायों को समर्पित करते हुए कहा कि ऐसे समुदाय बहादुरी से अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं जबकि उन्हें बराबरी का हक बिना लड़े ही मिलना चाहिए.
मैडली बंगाली से की शुरुआत
अनुसुइया ने 2009 में ‘मैडली बंगाली’ फिल्म से ग्लैमर दुनिया में कदम रखा. इसके बाद वो मुंबई में वे अपने उनके भाई अभिषेक के पास आ गईं जो खुद भी फिल्मों में काम करते हैं. अनुसुइया धीरे धीरे फिल्मों के आर्ट संबंधी काम देखने लगीं. इसके बाद वे गोवा में रहने लगीं और आर्ट के साथ अभिनय पर काम करने लगीं. जादवपुर यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाली अनुसुइया को बुल्गारियन फिल्ममेकर कॉन्स्टेंटिन बोजानोव का ऑफर ‘द शेमलेस’ के लिए मिला जिसके लिए उन्होंने हां कह दिया. इस फिल्म की कहानी सेक्स वर्कर्स के आसपास चलती है. ‘द शेमलेस’ के डायरेक्टर बोजानोव भारत में पहले भी 4 कहानियों मिलाकर एक डॉक्यूमेंट्री बनाने की कोशिश कर चुके थे. जब उनकी मुलाकात अनसुइया से हुई तो उन्होंने अनसुइया को ही लीड रोल देना तय किया. इस फिल्म की अधिकतर शूटिंग भारत और नेपाल में की गई है.