जय शनि देव: बच्चों पर शनि का प्रकोप क्यों नहीं रहता है?
बच्चों पर क्यों नहीं पड़ती शनि छाया?
क्या आप जानते हैं कि 12 साल तक के बच्चों पर शनि का प्रकोप कभी नहीं रहता है। असल में इसके पीछे पिप्पलाद और शनि के बीच हुए युद्ध का कारण है। पिप्पलाद ने युद्ध में शनि को परास्त कर दिया और इस शर्त पर छोड़ा कि वे 12 वर्ष तक की आयु के बच्चों को किसी भी प्रकार का कष्ट नहीं देंगे।
तब से यह मान्यता है कि 12 साल तक के बच्चों पर शनि का दुष्प्रभाव नहीं रहता है भले ही शनि देव की महादशा या अंतर्दशा क्यों न चल रही हो साथ ही कुंडली में भी शनि देव किसी भी स्थान पर हो… शनिदेव को सभी नौ ग्रहों में सबसे श्रेष्ठ होने का भगवान शिव से आशीर्वाद मिला है।