April 19, 2025
तीज त्यौहार

anant chaturdashi 2024 : अनंत चतुर्दशी पर जानिए कैसे करें पूजा, क्या बोलें मंत्र?


अनंत चतुर्दशी 2024 : अनंत चतुर्दशी पर श्री विष्णु की पूजा करने से सेहत,सुंदरता,सफलता और धन सम्पदा का शुभाशीष मिलता है। आइए जानते हैं कैसे करें पूजा-

  • इस दिन प्रातःकाल स्नान आदि से निवृत्त होकर व्रत का संकल्प लेकर पूजा स्थल पर कलश स्थापित करें।
  • कलश पर अष्टदल कमल की तरह बने बर्तन में कुश से निर्मित अनंत भगवान की स्थापना करें। पाट पर चित्र भी स्थापित करें।
  • अब एक धागे को कुमकुम, केसर और हल्दी से रंगकर अनंत सूत्र तैयार करें, इसमें चौदह गांठें लगी होनी चाहिए।
  • अनंत सूत्र को विष्णुजी की तस्वीर के सामने रखकर भगवान विष्णु और अनंत सूत्र की षोडशोपचार विधि से पूजा शुरू करें
  • अब मंत्र का जाप करें-

अनंत संसार महासुमद्रे मग्रं समभ्युद्धर वासुदेव।
अनंतरूपे विनियोजयस्व ह्रानंतसूत्राय नमो नमस्ते।।

  • इसके बाद विधिवत पूजन के बाद अनंत सूत्र को बाजू में बांध लें।
  • पुरुष दाएं हाथ में और महिलाएं बाएं हाथ में बांधें।
  • अब श्री विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र के साथ विष्णु चालीसा का पाठ करें।