June 28, 2025
ज्योतिष

गुरुवार को क्यों माना जाता है खास, जानिए तथ्य

गुरुवार को सप्ताह के 7 दिन में सबसे शुभ और मंगलकारी माना गया है…आखिर गुरुवार में ऐसी क्या बात है? आइए जानते हैं कुछ खास तथ्य …

  1. दस दिशाओं में से ईशान दिशा को देवी-देवताओं की दिशा कहा जाता है।
  2. और ईशान गुरुवार की दिशा है, इसलिए गुरुवार हिन्दुओं का खास वार है।
  3. गुरुवार का ग्रह बृहस्पति है। नवग्रहों में बृहस्पति को गुरु की उपाधि प्राप्त है।
  4. गुरुवार के दिन उपवास रखने से भाग्य के द्वार खुल जाते हैं ।
  5. इस दिन सभी तरह के धार्मिक और मंगल कार्य से लाभ मिलता है।
  6. गुरुवार के बाद मंगलवार और रविवार को सबसे पवित्र वार माना गया है।
  7. गुरुवार के दिन दत्त भगवान का पूजन करने से जीवन में पवित्रता आती है।
  8. गुरुवार भगवान विष्णु को भी प्रिय है।
  9. गुरुवार भैरव नाथ का भी प्रिय दिवस है।
  10. गुरुवार को सभी गुरु ऋषि मुनि और देवताओं का आशीष प्राप्त है।