February 11, 2026
Business Trends

SEBI ने पकड़ी पेटीएम की गड़बड़ी

पेटीएम को सेबी की चेतावनी
सेबी ने पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 को चेतावनी का पत्र जारी किया है और इसमें कहा गया है कि 2021-2022 में पेटीएम के साथ कई ट्रांजेक्शन ऐसे भी किए जिनके बारे में ऑडिट कमेटी की मंजूरी ही नहीं ली गई. बात यहां भी नहीं रुकी, वन 97 ने इन ट्रांजेकशन की जानकारी अपने शेयर होल्डर्स को भी देना उचित नहीं समझा जो कि जरुरी है.इस वॉर्निंग लेटर का मतलब यह है कि पेटीएम को लेकर सेबी पूरी तरह संतुष्ट नहीं है और वह इस मामले में बाकी की भी जांच कर सकती है. चूंकि स्टॉक एक्सचेंज को ऐसे किसी भी पत्र मिलने की जानकारी देनी जरुरी होती है, इसी वजह से खुद पेटीएम ने एक्सचेंज को इस बारे में सूचित किया है कि उसे सेबी का ऐसा चेतावनी वाला पत्र मिला है.