February 11, 2026
Business Trends

RBI ने इस साल में तीसरी बार घटा दिया रेपो रेट परसेंट

जीडीपी को लेकर अनुमानों में कोई बदलाव न करते हुए इसे 6.5 पर रखा कायम

भारतीय रिज़र्व बैंक ने 2025 में तीसरी बार रेपो रेट घटाने की बात कह दी है. इस बार 0.50 प्रतिशत या 50 बेसिस पॉइंट कम किए जाने के साथ ही आरबीआई ने मौद्रिक नीति में कर्ज लेने वालों को राहत देने की कोशिश की है. बैंकों के लिए अब रेपो रेट अब 5.5 प्रतिशत हो गया है. इसे कर्ज लेने वालों के लिए अच्छी खबर कहा जा सकता है, क्योंकि अब लोन सस्ते होंगे हालांकि इससे बचत पर मिलने वाला ब्याज कम मिलेगा जो फिक्स्ड डिपॉजिट रखने वालों के लिए नुकसान का सौदा है. फरवरी और अप्रैल 2025 में भी आरबीआई ने रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत यानी 25 बेसिस पाइंट की कटौती की थी. आरबीआई गवर्नर ने बताया कि अब कैश रिज़र्व रेशियो (CRR) को भी एक प्रतिशत कम किया गया है.

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार जून महीने के फैसलों का एलान करते हुए बताया कि चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी अनुमान को 6.5 प्रतिशत पर कायम रखा गया है. उन्होंने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत रहते हुए स्थिरता और नए अवसर दे रही है.