March 13, 2026
Business Trends

Iran ने कहा भारीतय झंडे वाले जहाज होर्मुज से निकलने की विशेष छूट है

थाईलैंड से भारत आ रहे जहाज पर ईरान के हमले के बाद विदेश मंत्रियों की बातचीत में खुला रास्ता

होर्मुज स्ट्रेट में भारत आ रहे एक थाईलैंड के जहाज पर हमले के बाद भारत ने जिस तरह से ईरान को दो टूक शब्दों में समझाया उसके चलते ईरान ने भारतीय झंडे वाले हर तेल जहाज को इस क्षेत्र से निकलने की अनुमति दे दी है। मजे की बात यह है कि यहां से कोई अमेरिकी या इजराइली या यूरोपीय जहाज तो दूर, इनको साथ दे रहे किसी भी देश को निकलने से मनाही है। भारतीय विदेश मंत्री ने ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची से बात की और इसमें ईरान ने साफ किया कि भारतीय जहाजों को कोई खतरा नहीं होने दिया जाएगा। यह वह क्षेत्र है जहां से वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल और गैस का बड़ी मात्रा में परिवहन होता है। भारत की कूटनीतिक पहल के बाद ईरान ने यह निर्णय लिया। भारतीय विदेश मंत्री ने इस मुद्दे पर रूसी और फ्रांस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी क्षेत्र में ऊर्जा आपूर्ति अप्रभावित रखने को लेकर बात की है। इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात से भारत आ रहे मालवाहक जहाज ‘मयूरी नारी’ पर ईरानी हमले के बाद भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए ईरान सरकार से इस बारे में सफाई तलब की थी। भारतीय विदेश मंत्रालय ने ईरान के इस जहाज पर हमले की तीखी निंदा की और कहा कि व्यापारिक जहाजों को युद्ध में निशाना बनाना गलत है। भारत की सख्त नाराजगी के चलते ईरान ने नरमी दिखाई है।