Iran में खोमैनी के साथ रक्षामंत्री भी मारे गए, सात अन्य बड़े पदाधिकारी भी खत्म
अमेरिकी हमलों में खोमैनी की मौत पर अब सस्पेंस खत्म, ईरान ने माना मारा गया खोमैनी
ईरान में अयातुल्ला खोमैनी के मारे जाने की खबर की ईरानी सरकार की ओर से भी पुष्टि हो चुकी है और यह भी तय हो गया है कि ईरान के रक्षा मंत्री अजीज नसीरजादेह भी इन हमलों में मारे एग हैं। समानांतर पुलिस आईआरजीसी के कमांडर-इन-चीफ मोहम्मद पाकपुर, खोमैनी के सबसे विश्वस्त सलाहकार अली शमखानी, सैन्य रणनीतिकार मोहम्मद शिराजी, इंटेलीजेंस प्रमुख सालेह असदी के अलावा होसैन जबल अमेलियन और रेजा मोजाफरी-निया जैसे टॉप अधिकारी भी शामिल हैं। ये सभी ईरान के रक्षा और रणनीति के बड़े नाम थे। खोमैनी की मौत अब दुनियाभर के इस्लामी मुल्कों में भी सीधी दरार देखी जा रही है। ईरान पर जैसे ही इजराइल और अमेरिका ने मिलकर हमला किया वैसे ही उसके जवाब में ईरान ने अपने उन पड़ोसी देशों में हमले करने शुरु कर दिए जो प्रत्यक्ष या परोक्ष रुप से अमेरिका की मदद करते हैं। ईरान ने यूएई सहित आसपास के आठ देशो में मिसाइलें चला दीं। जाहिर है इसका व्यापक असर होना ही था। यूं भी खोमैनी शिया नेता थे और इसलिए भी सुन्नी मुल्क उन्हें उम्माह के नाम पर भी अधूरे मन से ही साथ में गिनते थे लेकिन दुबई से लेकर यूएई तक हुए हमलों के बाद ये देश ईरान के खिलाफ खड़े हो गए।
