February 11, 2026
Business Trends

indo-Us डील का असली रंग तो अब दिख रहा है

अमेरिका के सरकारी तौर पर भारत का पूरे कश्मीर वाला नक्शा साझा करने से पाकिसतान सदमे में
भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता आखिरकार अंतिम चरण में आ गया है और दोनों देशों ने इस पर संयुक्त बयान भी जारी कर दिया है, इससे पाकिस्तान की नींदें तो पहले ही उड़ी हुई थीं कि अब अमेरिका के साझा किए नक्शे ने उसे बता दिया है कि भारत की अहमियत क्या है। दरअसल पाकिसतान कश्मीर वाले हिस्से को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गलत तरीके से पेश करने की कोशिश करता रहा है लेकिन अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (यूएसटीआर) ने भारत का जो नक्शा अपनी घोषणा के साथ लगाया है उससे साफ हो जाता है कि अमेरिका भी भारत के नक्शे में पूरा कश्मीर शामिल मानता है जो कि भारत का स्वाभाविक स्वरूप है। इस नक्शे में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत का अभिन्न हिस्सा माना गया है जबकि पाकिस्तान गलत नक्शा पेश करते हुए इन क्षेत्रों में से कुछ को अपने हिस्से में दिखाता रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह नक्शा पाकिस्तान के लिए कूटनीतिक झटका साबित हो रहा है, पहले ही वह डील को लेकर परेशान था और इस नक्शे में उसके दावे को पूरी तरह खारिज कर देने से अमेरिका का स्टैंड बिलकुल साफ है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राय के बारे में कहा है कि यह नक्शा भारत की भौगोलिक वास्तविकता को दर्शाता है। भारत ने कहा कि दोनों देशों के बीच विश्वास और सहयोग का नया दौर है। पाकिस्तान ने पहले भी कश्मीर मुद्दा कई बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने की कोशिश की है लेकिन अब अमेरिका द्वारा भारत का आधिकारिक नक्शा जारी करना पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका है। वैसे यह तय है कि आने वाले दिनों में पाकिस्तान इस पर विरोध दर्ज कराने की कोशिश करेगा।