February 11, 2026
Business Trends

GST बैठक में स्वास्थ्य बीमा वाला मामला टला, कैंस दवाएं सस्ती होंगी

नमकीन पर टैक्स दरों में कमी

स्वास्थ्य बीमा को लेकर नितिन गडकरी तक वित्त मंत्री से मांग कर चुके हैं कि इस पर जीएसटी हटना या घटना चाहिए लेकिन जीएसटी परिषद की 54वीं बैठक में भी इस पर कोई फैसला नहीं हुआ और अब बात अक्टूबर तक तो टल ही गई है. हालांकि आज की बैठक के बाद वित्त मंत्री कैंसर की दवाओं व नमकीन पर जीएसटी की दरें घटाने की घोषणा की है. वित्त मंत्री ने कहा कि परिषद ने सरकारी संबद्ध शैक्षणिक संस्थानों को जीएसटी से छूट देने का निर्णय लिया है.

कैंसर की दवाओं पर जीएसटी 12% से घटाकर 5% करने का निर्णय भी हुआ है. नमकीन पर कर 18% की दर पर न लिया जाकर अब 12% की दर से लिया जाएगा. वित्तमंत्री ने बताया कि ऑनलाइन गेमिंग पर रेवेन्यू 412% तक बढ़कर अब 6,909 करोड़ रुपये तक आ गया है, कसीनो राजस्व में 30% की वृद्धि हुई है. रियल एस्टेट और दूसरी दरों को लेकर भी बैठक में विचार किया गया. । वित्त मंत्री के अनुसार धार्मिक यात्राओं में हेलिकॉप्टर सेवाओं पर भी जीएसटी की दर घटाकर पांच प्रतिशत कर दी गई है जो अब तक 18 प्रतिशत तक थी. डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिये 2,000 रुपये तक के छोटे डिजिटल लेनदेन के लिए एग्रीगेटर्स पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगाने के मुद्दे को भी आगे भेज दिया गया है. इस समय 2,000 तक के लेनदेन पर जीएसटी से छूट है.