February 11, 2026
Business Trends

China की रोक का असर पड़ने लगा सुजुकी पर

सुजुकी मोटर ने जापान में स्विफ्ट का प्रोडक्शन चीन की वजह से कुछ समय के लिए रोक दिया है. चीन ने रेयर अर्थ मैटेरियल्स का निर्यात काफी कम करते हुए कई सारी शर्तें लगा दी हैं. इन पाबंदियों के फैसले ने ऑटो इंडस्ट्री की फिक्र को बढ़ाया है. खासतौर पर ऑटोमोबाइल के कुछ हिस्सों और बड़े पैमाने पर ईवी प्रोडक्शन पर इसका असर पड़ रहा है. इसी के चलते सुजुकी ने स्विफ्ट का प्रोडक्शन रोका है. चीन के इस फैसले से इलेक्ट्रिक गाड़ियां भी महंगी होने की संभावना बन रही है.

स्विफ्ट के प्रोडक्शन को 26 मई से 6 जून तक रोकने के फैसला किया गया है. रेअर अर्थ मटेरियल से बनने वाले कंपोनेंट्स को इस रोक की बड़ी वजह बताया गया है. भारत में स्विफ्ट की हर साल 2 लाख तक यूनिट्स बिक जाती हैं.