February 11, 2026
Business Trends

BYJUs का मूल्यांकन शून्य किया प्रोसस ने

एडटेक कंपनी बायजू के शून्य होते जाने की कहानी को अब अमेरिकी फर्म तक मान चुकी हैं. अमेरिकी फर्म प्रोसस ने कहा है कि उसने बायजू पर अच्छा खासा पैसा इनव्ेस्ट किया था लेकिन वह पूरा पैसा अब वेस्ट मान चुकी है और लगभग 4100 करोड़ के अपने निवेश को उसने शून्य मान लिया है यानी इससे अब उसे कोई उम्मीद नहीं बची है. इस अमेरिकी कंपनी का कहना है कि कंपनी के वित्तीय हालात, भविष्य की रणनीति और इसके डायरेक्टर्स वगैरह को लेकर जिस तरह की अनिश्चितता का माहौल है, कंपनी ककी रणनीति और भविष्य की योजनाओं को लेकर जिस तरह की जानकारी का अभाव है उसके चलते उसने मान लया है कि इस इन्वेस्टमेंट से अब कोई उम्मीद नहीं रखनी चाहिए.बायजू के राइट्स इश्यू आने से पहले तक प्रोसस इसके सबसे बड़े शेयरधारकों में शामिल थी और उसकी हिस्सेदारी एक समय तो लगभग दस प्रतिशत तक पहुंच चुकी थी.