February 11, 2026
Business Trends

Budget 2026 क्रिएटर्स के लिए भी लैब बनाई जाएंगी

बजट 2026-27: मुख्य घोषणाएँ और प्रस्ताव

  • पूंजीगत व्यय
  • 2014-15 में ₹2 लाख करोड़ से बढ़कर 2025-26 में ₹11.2 लाख करोड़।
  • 2026-27 में इसे बढ़ाकर ₹12.2 लाख करोड़ करने का प्रस्ताव।
  • वित्तीय स्थिति
  • ऋण-से-जीडीपी अनुपात: 2026-27 में 55.6% (2025-26 में 56.1%)।
  • राजकोषीय घाटा: 2026-27 में 4.3% (2025-26 में 4.4%)।
  • गैर-ऋण प्राप्तियाँ: 36.5 लाख करोड़ का अनुमान।
  • अवसंरचना और निवेश
  • इन्फ्रास्ट्रक्चर रिस्क गारंटी फंड: ऋणदाताओं को आंशिक क्रेडिट गारंटी।
  • समर्पित REIT: रियल एस्टेट परिसंपत्तियों की रिसाइक्लिंग में तेजी।
  • डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर: पूर्व में डानकूनी से पश्चिम में सूरत तक।
  • कार्गो के पर्यावरण अनुकूल आवागमन को बढ़ावा।
  • कृषि और ग्रामीण विकास
  • छोटे और सीमांत किसानों की आय बढ़ाने पर जोर।
  • मत्स्य पालन: 500 जलाशयों और अमृत सरोवरों का एकीकृत विकास।
  • तटीय क्षेत्रों में फिशरीज वैल्यू चेन मजबूत करना।
  • पशुपालन: लोन-आधारित सब्सिडी कार्यक्रम, उद्यमों का आधुनिकीकरण।
  • पशुधन किसान उत्पादक संगठनों को बढ़ावा।
  • नारियल संवर्धन योजना, काजू और कोको के लिए समर्पित कार्यक्रम।
  • भारतीय चंदन की गरिमा पुनर्स्थापित करने हेतु राज्यों से सहयोग।
  • अखरोट और बादाम उत्पादन बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम।
  • तकनीकी और नवाचार
  • भारत-VISTAAR एआई टूल: बहुभाषी एआई से किसानों को बेहतर निर्णय में मदद।
  • स्टार्टअप और महिलाओं की अगुवाई वाले समूहों को बाजार से जोड़ना।
  • ग्रामीण महिलाओं के लिए शी-मार्ट्स की शुरुआत।
  • सामाजिक और सांस्कृतिक पहल
  • दिव्यांगों के सशक्तीकरण पर फोकस।
  • 20 पर्यटन स्थलों पर 10 हजार गाइड्स का कौशल विकास।
  • 15 पुरातात्विक स्थलों को सांस्कृतिक गंतव्य के रूप में विकसित करना।
  • मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा।
  • खेल और प्रशिक्षण
  • खेल अवसंरचना और प्रशिक्षण पर जोर।
  • बैंकिंग और वित्तीय सुधार
  • बैंकिंग पर उच्च-स्तरीय समिति का गठन।
  • क्रिएटिव इंडस्ट्री
  • गेमिंग, कॉमिक्स और एनीमेशन क्षेत्र में 2030 तक 20 लाख पेशेवरों की आवश्यकता।
  • AVGC कंटेंट क्रिएटर लैब्स की स्थापना।