March 29, 2026
Business Trends

August में 42.3 लाख डीमैट के साथ हुए 17 करोड़ अकाउंट

रुस की जनसंख्या से भी ज्यादा डीमैट अकाउंट भारत में

भारत में डीमैट अकाउंट्स की संख्या 17 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है. आंकड़ों से साफ है कि बढ़ते शेयर बाजार के प्रति आकर्षित हो रहे भारतीयों की संख्या लगातार बढ़ रही है और जनवरी 2023 से अब तक के समय में ही 6 करोड़ नए डीमैट खाते खुल गए हैं.

पिछले महीने यानी अगस्त 2014 में 42.3 लाख लोगों ने शेयर बाजार में अपनी आमद दर्ज कराई और इसी के साथ कुल डीमैट खातों की संख्या भी रिकॉर्ड 17 करोड़ पार कर गई. रुस, जापान, इथियोपिया और मेक्सिको जैसे देशों की आबादी से भी ज्यादा है. शेयर बाजार के हर दिन नए रिकॉर्ड बनाने के चलते भी लोगों का आकर्षण इसके प्रति बढ़ा है और अर्थव्यवस्था मजबूत होने के परिणामस्वरुप भी ये बढ़ोतरी देखी जा रही है.