February 12, 2026
और भी

Wrestler बजरंग पूनिया को NADA ने किया निलंबित

पहलवान बजरंग पूनिया को सैंपल न देने की पहलवानी दिखाना भारी पउ़ गई है और उन्हें नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (NADA) ने अगले निर्णय तक किसी भी तरह की प्रतियोगिता में भाग लेने से रोक दिया है. बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक पहलवानों के उस प्रदर्शन के मुख्य चेहरे थे जिसमें बृजभूषण शरण सिंह पर कई आरोप लगाए गए थे. इस सबके बाद जब मार्च में सिलेक्शन के दौरान बजरंग पूनिया को यूरिन टेस्ट देने के लिए कहा गया था तो उन्होंने इससे साफ इंकार कर दिया था हालांकि उन्होंने इसका कारण यह बताया था कि सैंपलिंग की जो व्यवस्था है उससे और उसमें होने वाले उपकरणों तक पर उनको विश्वास नहीं है लेकिन एक खिलाड़ी के तौर पर यह साफ अनुशासनहीनता के दायरे में आता है और सैंपल देने से इंकार करने से सीधा मतलब यह निकाला जाता है कि कहीं न कहीं आशंका की वजह है. टोकियो ओलिंपिक्स में कांस्य पदक जीतने वाले बजरंग के सैंपल न देने पर उन्हें नोटिस देकर पूछा गया था कि उन्होंने ऐसा क्यों किया और बजरंग ने जवाब दोहराया कि किट और व्यवस्था पर उन्हें भरोसा नहीं है, इस जवाब के बाद बजरंग पर यह कार्रवाई हुई है.