March 29, 2026
और भी

Vibrant Food Culture उत्सव अवॉर्ड्स के साथ मना

अपना स्वीट्स, नफीस रेस्टोरेंट और टिंकूज बने इंदौर में स्विगी पर सबसे पसंदीदा रेस्टोरेंट

स्विगी ने इंदौर में अपने पहले स्विगी रेस्टोरेंट अवार्ड्स 2024 के विजेताओं के नामों का एलान किया है. 26 श्रेणियों में अपनी पसंद के अनुसार शहर के यूजर्स की तरफ से 29 हजार से ज्यादा वोट के साथ इन अवार्ड्स को इंदौर की समृद्ध विरासत और जीवंत खाद्य संस्कृति (वाइब्रेंट फूड कल्चर) का उत्सव मनाया गया.

बर्गर, बिरयानी, पिज्जा, मिठाई, आइस क्रीम, चाइनीज, साउथ इंडियन और नॉर्थ इंडियन समेत 26 श्रेणियों में 29,147 वोट के साथ अलग-अलग प्रकार के व्यंजनों पर इंदौर के लोगों ने राय दी.

अपना स्वीट्स को पारंपरिक भारतीय मिठाइयों एवं स्नैक्स के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया गया. ताजे इनग्रेडिएंट्स एवं अनूठे कॉम्बिनेशन के साथ तैयार होने वाले टिंकूज के सब्स एंड सैंडविचेज को और नफीस रेस्टोरेंट की बिरयानी को सबसे ज्यादा पसंद किया गया, जबकि शिवा चाइनीज वोक ने अपने व्यंजनों ने चाइनीज स्वाद के दीवानों को लुभाया.

फूड डिलीवरी की टॉप कैटेगरी में विजेता रेस्टोरेंट्स निम्निलिखित हैं:

पिज्जा: डोमिनोज पिज्जा, ला पिनोज पिज्जा, पिज्जा हट

बिरयानी: नफीस रेस्टोरेंट, बेहरूज बिरयानी, बिरयानी बाय किलो

साउथ इंडियन: रमेश साउथ इंडियन, इंडियन कॉफी हाउस, बनाना लीफ

आइस क्रीम: नैचुरल आइस क्रीम, टॉप ‘एन टाउन, बस्किन रॉबिन्स – आइस क्रीम डीजर्ट्स

सब्स एंड सैंडविचेज: टिंकूज, सबवे, श्याम सैंडविच

नॉथ इंडियन: गुरुकृपा रेस्टोरेंट, गुरुकृपा साउथ टुकोगंज (दत्त), श्री गुरुकृपा

डाइनिंग आउट के विजेता:

डाइनिंग आउट के लिए इंदौर के टॉप रेस्टोरेंट्स में से ब्रेकफास्ट के लिए इंदौर किचन, शुद्ध शाकाहारी के लिए बनाना लीफ, इटैलियन व्यंजनों के लिए मामा लोका, लक्जरी डाइनिंग के लिए शेरटॉन ग्रैंड पैलेस इंदौर (एस कैफे), प्लेसेज विद लाइव म्यूजिक के मामले में द पियानो प्रोजेक्ट, इंस्ट्राग्राम के लिए एक्वा, मुगलई के लिए पिंड बलूची रेस्टोरेंट एंड बार, पारंपरिक भारतीय मिठाइयों के लिए अपना स्वीट्स और कैजुअल डाइनिंग के लिए रोमांटिक प्लेसेज एवं कबाब्सविले को सबसे ज्यादा पसंद किया गया.

स्विगी की ओर से कहा गया कि ये रेस्टोरेंट अवार्ड्स 2024 व्यंजनों के मामले में इंदौर की स्वाद को लेकर दीवानगी का प्रमाण हैं.