February 11, 2026
और भी

Vibhav Kumar बन सकते हैं सरकारी गवाह

प्रर्वतन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार से शराब घोटाले को लेकर पूछताछ की है. केजरीवाल के जेल भेजे जाने के बाद से ही यह साफ था कि उनके सचिव से पूछताछ की जाएगी क्योंकि उनके पास भी कई जानकारियां हैं. इसी से जुड़े मामले में एजेंसी ने AAP विधायक दुर्गेश पाठक से भी पूछताछ की है. विभव कुमार को लेकर एक संभावना यह भी जताई जा रही है कि वे सरकारी गवाह बनने को तैयार हो सकते हैं और यदि ऐसा होता है तो आप के लिए मुश्किलें बढ़ेंगी क्योंकि पहले ही शराब घोटाले से जुड़ी जानकाारियां देने वाले कुछ किरदार सरकारी गवाह बनने को तैयार हो चुके हैं. दरअसल केजरीवाल जिन मोबाइल के पासवर्ड बताने में आनाकानी कर रहे हैं उनमें छुपी कुछ जानकारियां भी विभव कुमार सामने ला सकते हैं. वैसे अभी ईडी की पूछताछ का दायरा और बढ़ने की संभावना है क्योंकि दुर्गेश पाठक से भी कुछ नाम निकलने की बात कही जा रही है. विभव कुमार पर एक आरोप यह भी है कि वे जलबोर्ड में कहीं नही हैं फिर भी उन्हें जलबोर्ड का मकाान दिया गया है जो नियमों के तहत नहीं है.