March 29, 2026
और भी

ShivSena में 19 साल बाद लौटे संजय निरुपम, अब भी उद्धव के साथ नहीं

संजय निरुपम ने शिवसेना का दामन थाम लिया है 19 साल बाद वे कांग्रेस से शिवसेना में वापस आए हैं लेकिन जब वे पार्टी छोड़कर गए थे तब बाला साहेब ठाकरे इसके मुखिया थे और अब जब वे लौटे हैं तो एकनाथ शिंदे के गुट वाली शिवसेना में आए हैं न कि बाल ठाकरे के बेटे उद्धव के साथ. संजय निरुपम पिछले कुछ समय से कांग्रेस की आलोचना कर रहे थे और आखिर आलाकमान ने उन्हें निकाल ही देने का निर्णय लिया हालांकि निरुपम का कहनपा है कि उन्होंने खुद कांग्रेस छोड़ी है. अब शिंदे सेना के साथ जुड़ते हुए उन्होंने कहा कि यह मेरी घर वापसी है और मुझे वाकई इस बात की खुशी है.